logo

संत निरंकारी मंडल के शाखा लहेरियासराय द्वारा बाल चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुआ।

संत निरंकारी मंडल के शाखा लहेरियासराय द्वारा बाल चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुआ।

आज: दिनांक 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को संत निरंकारी मंडल के शाखा लहेरियासराय के द्वारा बाल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो बाल प्रतियोगी सम्मिलित होकर प्रकृति एवं निरंकारी मिशन के उद्देश्य को चित्रण कर परमात्मा की कृति को दर्शाया जो मानवता के लिए प्रेरणादायक रहा।
इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आकर संतो ने हिस्सा लिया और बच्चों को प्रेरित किया जिसमें दरभंगा से आए महात्मा प्रशांत कुमार जी, लहेरियासराय शाखा के मुख़ी रामअशीष सिंह जी, बहन प्रीति जी, संतोष शर्मा, रामजतन राम जी, रामनरेश सिंह जी, दीपक वर्मा, रामलखन पासवान जी,मौके पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के दौरान बच्चों को प्रोत्साहन हेतु कॉपी, कलम ,पेंसिल आदि से पुरस्कृत किया गया।
यह कार्यक्रम बच्चों के प्रेरणा हेतु किया गया था जो की संत निरंकारी सत्संग स्थल हाजीपुर लहेरियासराय दरभंगा में संपन्न हुआ।

44
1123 views